ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क पुलिस ने तुगलपुर मार्केट में प्रतिबंधित पटाखे बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दीपावली की रात पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखा बेचने के आरोप में कार्रवाई की। इस दौरान धर्मेन्द्र निवासी संभल दुकान छोड़कर फरार हो गया। उसकी दुकान से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पटाखे और एक पेटीएम मशीन बरामद हुई। वहीं पास में पटाखे बेच रहे नाजिम निवासी दनकौर के पास से कई पटाखे के पैकेट मिले। वहीं नीरज निवासी बेगूसराय के पास से पटाखे बरामद हुए। ब्यूरो