ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र की शाहबेरी स्थित सोसायटी में रुके असम के एक युवक के सात लाख रुपये कथित तौर पर उसका दोस्त लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असम के गुवाहाटी निवासी अंशू ने पुलिस को बताया कि वह छह नवंबर को अपने दोस्त सुमित ठाकुर के लक्ष्मी हाइट 1 शाहबेरी स्थित घर पर आया था। आरोप है कि इसी दौरान सुमित उसके बैग को लेकर चला गया, जिसमें सात लाख रुपये रखे थे। अंशू के मुताबिक वह उस समय सोया हुआ था और आरोपी उसे सोता छोड़कर निकल गया। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो