फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फेज-2 में चाकू लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, राहगीरों को बनाते थे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
- ककराला-सेक्टर-81 रोड, बिजली घर और एल्डिगो चौराहे के पास से पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। ये युवक अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ने ककराला-सेक्टर-81 रोड पर राहगीरों को डराकर लूटपाट की बात स्वीकार की है। शुक्रवार शाम सैमसंग डिस्प्ले चौराहे के पास से बिहार के आरा निवासी अमरजीत (22) को पकड़ा गया। उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। बृहस्पतिवार रात एनएसईजेड चौकी क्षेत्र में बिजली घर के पास से विकास कुमार (22) को गिरफ्तार किया गया। वह बुलंदशहर के औरंगाबाद का निवासी है। उसी रात करीब ग्यारह बजे पंचशील चौकी क्षेत्र के एल्डिगो चौराहे के पास दीपक (24) पकड़ा गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा था। तलाशी में उसके पास से भी अवैध चाकू मिला। दीपक बागपत के बदरखा का निवासी है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें