दादरी (संवाद)। लुहारली टोल प्लाजा के समीप ट्रक व कार की टक्कर हो गई । टक्कर होने पर कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार सवार घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि नई दिल्ली के दुर्गा पार्क निवासी प्रशांत शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह 26 अक्टूबर की शाम को अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर सिकंदराबाद जा रहे थे। जब वह लुहारली टोल प्लाजा के समीप पहुंचे तो ट्रक व कार की टक्कर हो गई । कार चालक को चोट लगने पर घायल हो गया। घायल कार चालक ने घटना की प्राथमिकी ट्रक नंबर के आधार पर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।