माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने फरार ट्रक चालकों के खिलाफ बुधवार को प्राथिकी दर्ज की है। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी में रहने वाले प्रदीप यादव 25 अक्तूबर की रात एक मूर्ति गोल चक्कर के पास अपनी कार खड़ी कर सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में सिर कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इटावा निवासी उनके भाई रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं कासना क्षेत्र में फैक्टरी से घर लौट रहीं मुनीषा देवी (48) और उनकी भतीजी विमलेश को तेज रफ्तार ट्रक ने कासना चौराहे पर टक्कर मार दी थी थी। दोनों को गंभीर हालत में जिम्स अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। दोनाें मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।