फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उधार के रुपये मांगे तो दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

दादरी। उधार दिए रुपये वापस मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि रकम लौटाने के बजाय दो बहनों ने उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। मामला यहीं नहीं रुका, आरोप है कि धमकी से बचने के लिए पांच लाख रुपये की मांग भी की गई। परेशान होकर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब अदालत के आदेश पर दादरी कोतवाली पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर म्यू सेकंड में रितिक कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह मास लाइट इंडिया टेक्नोलॉजी कंपनी में कार्यरत हैं। इसी कंपनी में दो बहने भी आपरेटर के पद पर काम करतीं हैं। उन्होंने पीड़ित से 90 हजार रुपये लिए थे। पीड़ित द्वारा जब अपने दिए रुपये मांगे गए तो दोनों बहनों ने कहा कि यदि हमसे रुपये वापस मांगेगा तो दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा देंगे। पीड़ित द्वारा कई बार रुपये मांगे गए। लेकिन पीड़ित को बार-बार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित झूठे मुकदमे में फंसने के डर से रुपये मांगने बंद कर दिए। उसके बाद दोनों लड़कियों ने पांच लाख रुपये की अवैध मांग शुरू कर दी। नहीं देने पर झूठे मामले में फसाने की धमकी देने लगीं। घटना की शिकायत कोतवाली में पुलिस से की गई। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया । न्यायालय के आदेश पर दोनों बहनों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें