फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रहा व्यक्ति घायल, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- एक मूर्ति चौक पर पांच सितंबर तड़के हुआ था हादसा, पैर, हाथ, घुटने और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, चालक गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक मूर्ति चौक पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वहीं बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 5 सितंबर की सुबह करीब 4:35 बजे एक व्यक्ति मूर्ति चौक के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें व्यक्ति को सड़क पार करते हुए और तेज गति से आ रही कार की चपेट में आते हुए देखा जा सकता है। प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह का कहना है कि मामले में संबंधित आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें