दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के जमशेदपुर गांव में पति-पत्नी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। घटना की प्राथमिकी घायल ने दो सप्ताह बाद दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के जमशेदपुर गांव में दीपांशु परिवार के साथ रहते हैं । 30 अगस्त को वह परिवार के साथ अपने घर पर थे। तभी दीपांशु का भाई गुलशन, पंकज आदि घर पर पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर पति-पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए ले जाया गया। उपचार कराने के बाद घायल ने गुलशन, पंकज, मोनी और सोनिया के खिलाफ दो सप्ताह बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है।