फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैसे चोरी के शक में भिड़े दो मिस्त्री, दीवार में सिर टकराने से एक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
-जीटा-2 में टाइल लगाने वाले दो मिस्त्रियों के बीच हुआ था विवाद
विज्ञापन

-परिजन की तहरीर पर सूरजपुर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जीटा-2 सेक्टर में पैसे चोरी करने के शक में टाइल लगाने वाले दो मिस्त्री के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से महाराजगंज निवासी गणेश (35) टाइल लगाने का काम करते थे। उनके साथ इसी मकान में अंबेडकर नगर निवासी रामसहाय भी टाइल लगाने का काम करता था। दोनों के बीच पुरानी दोस्ती थी और साथ रहते थे। रविवार रात दोनों ने शराब पी थी। इसी दौरान रामसहाय को शक हुआ कि गणेश ने उसकी जेब से पैसे निकाल लिए हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने पर रामसहाय ने गणेश के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान गणेश का सिर दीवार व घर में रखे बेड के कोने से टकरा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। सुबह मकान मालिक निर्माणाधीन मकान के ऊपरी तल पर पहुंचा तो उसने गणेश को घायल हालत में पड़ा देखा। उसके सिर से खून बह रहा था और वह बेहोश था। मकान मालिक ने तत्काल उसे पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी और मृतक एक साथ रहते थे। मकान मालिक नीचे और आरोपी सबसे सबसे ऊपर तल पर रहते थे। घटना के दिन दोनों शराब के नशे में थे। मामले में मृतक के परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा जा चुका है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें