फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी के आभूषण, बाइक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बोड़ाकी गांव मोड़ के समीप जांच के दौरान पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बोड़ाकी गांव मोड़ के पास पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक बाइक आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने इशारा कर बाइक को रोक लिया। बाइक पर सवार बुलंदशहर के धनोरा गांव निवासी देव व बुलंदशहर के खवासपुर गांव निवासी आकाश सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास चाकू मिल गए। उसके बाद पीली धातु व सफेद धातु के जेवरात भी मिल गए। पूछताछ करने पर चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी उनसे पूछताछ करने में लगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें