नोएडा। पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इसके तहत आईपीएस अधिकारी संचित शर्मा को नोएडा जोन के सर्किल-3 का सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नियुक्त किया गया। सर्किल-3 में तैनात रहे एसीपी राकेश प्रताप सिंह को अब एसीपी क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में यह बदलाव प्रशासनिक जरूरतों और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। ब्यूरो