दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के डाबरा गांव में किराये पर रहने वाले युवक के साथ कहासुनी पर कान काट लिया गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल ने उपचार कराने के एक माह बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि अमरोहा के विझलपुर गांव निवासी अरविंद परिवार के साथ डाबरा गांव में रहते हैं। आठ जून को उनके कमरे पर गांव का ही अरविंद कुमार आ गया। आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद उसने अपने मुंह से मेरा कान काट लिया। जिससे वह खून से लथपथ हो गया। अमरोहा से इलाज कराने की एक माह बाद कोतवाली में आकर घटना के नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।