फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एटीएम में तोड़फोड़ कर रुपये चुराने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। हल्दौनी गांव के बूथ में घुसकर एटीएम में तोड़फोड़ कर रुपये चुराने का प्रयास का मामला सामने आया है। कंपनी के जोनल ऑपरेशन मैनेजर ने दी तहरीर पर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दीपक गरकोटी ने बताया कि उनकी कंपनी का एक एटीएम हल्दौनी गांव में है। कस्टोडियन सुबोध 10 जुलाई को एटीएम में रुपये डालने के लिए गया था। सुबोध ने अंदर जाकर देखा तो किसी ने तीन बैटरी, एक यूपीएस एक स्टेबलाइजर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए थे। इसके साथ ही एटीएम में भी तोड़फोड़ की गई थी। इससे साफ जाहिर होता है कि रुपये चोरी करने का भी प्रयास किया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें