ग्रेटर नोएडा। जंतर-मंतर पर पेपर लीक, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली एवं बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज की जांच की मांग की गई है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन दिया। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान को हाउस अरेस्ट कर लिया। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन में पुलिस के बल प्रयोग करने की घटना शर्मनाक है। घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ब्यूरो