ग्रेटर नोएडा। बिसरख में इटैड़ा बिजलीघर के पास एक अज्ञात व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि बीते मंगलवार को घटना की सूचना पुलिस को पीआरवी के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ब्यूरो