फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वेतन 21 हजार रुपये तक कर्मचारियों को ही मिलेगा बोनस

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन 21 हजार रुपये तक कर्मचारियों को ही मिलेगा बोनस
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूचनाओं के बाद श्रम विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। वेतन और बोनस भुगतान को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही सूचनाओं के बीच श्रम विभाग की ओर से बोनस की पात्रता निर्धारित शर्तों को जारी किया है। पात्र कर्मचारियों को 30 नवंबर तक भुगतान सुनिश्चित करना होगा। बोनस के लिए कर्मचारी ने पिछले वित्तीय वर्ष में कम से कम 30 दिन काम किया हो। उसका मासिक वेतन 21 हजार रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। प्रतिष्ठान में 20 या इससे अधिक कर्मचारी नियोजित होने चाहिए और प्रतिष्ठान 5 वर्ष से अधिक पुराना हो।
बोनस की न्यूनतम दर 8.33 प्रतिशत और अधिकतम दर 20 प्रतिशत होगी। इसका निर्धारण प्रतिष्ठान के उपलब्ध एलोकेबल सरप्लस के आधार पर किया जाएगा। वहीं, शिशिक्षु के रूप में कार्यरत व्यक्ति बोनस के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने कहा कि श्रमिक अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास नहीं करें। एक अप्रैल 2026 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को बोनस नियमानुसार अगले वर्ष देय होगा। बोनस की पात्रता, गणना या भुगतान को लेकर शिकायत होने पर संबंधित क्षेत्र के श्रम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 8796355216 पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें