फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद::::: दंगल पार्क में पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र के गढ़ी गोलचक्कर के पास स्थित दंगल पार्क में बुधवार सुबह पेड़ से फंदे पर एक युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान 23 वर्षीय प्रभाकर पुत्र रामकिशन लाल के रूप में हुई है। वह मूलरूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला था और वर्तमान में गढ़ी चौखंडी की गली नंबर-9 में परिवार के साथ रहता था। प्रभाकर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह दंगल पार्क में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए पार्क पहुंचे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फेज-3 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे मृतक के पिता रामकिशन लाल ने शव की पहचान अपने बेटे प्रभाकर के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रभाकर मानसिक तनाव से जूझ रहा था। इसी वजह से उसके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें