नोएडा (संवाद)। सेक्टर-80 स्थित स्टार क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार रात स्टार क्रिकेट ग्राउंड कॉर्पोरेट वीकडे नाइट सीजन-5 का लीग मैच खेला गया। एवेंजर्स इलेवन ने ओल्ड मोंक्स को नौ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओल्ड मोंक्स ने नौ विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवेंजर्स इलेवन ने 15वें ओवर में एक विकेट खोकर 182 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से रोशन सिंह ने 94 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हुमायूं ने दो विकेट लेकर गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया।