फोटो है
-
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान में खेले गए लीग मैच में बॉक्स लॉबी की टीम ने 20 ओवर में 196 रन बनाए। कमलेश कार्की ने 34, गौरव बिष्ट ने 30 और शुभम सैनी ने मात्र 17 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्ट्री वॉरियर्स की टीम 18.2 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान आनंद कुमार आठ और सूर्या प्रताप सिंह जीरो पर आउट हो गए। बॉक्स लॉबी ने यह मुकाबला 55 रन से जीत लिया। दीपक चौहान ने मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।