नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर सोमवार रात को कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ। इस दौरान कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। इंदिरापुरम निवासी सिद्धांत सोमवार रात अपनी कार से सेक्टर 62 से सेक्टर 18 की ओर जा रहे थे। निठारी के पास सिद्धांत की कार के टायर में पंचर हो गया। कार एकाएक असंतुलित हो गई। सिद्धांत ने कार को नियंतत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन कार डिवाइडर से टकराकर घूम गई। इससे एलिवेटेड रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को हटाया। ब्यूरो