- फोटो
नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग पर प्रदर्शनकारी बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आवास का घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस दौरान विद्युत कार्यालय में अधिकारियों को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। भारतीय किसान परिषद के बैनर तले सेक्टर 16ए स्थित विद्युत निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय पर जारी धरने के 14वें दिन परिषद ने यह फैसला लिया है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का भी विरोध किया। कहा कि ऐसी फिल्में समाज को प्रभावित करती हैं। ब्यूरो