नोएडा। सर्फाबाद गांव में रहने वाले एक युवक ने उधार की रकम वापस मांगा तो दो भाइयों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मूल रूप से महोबा के मवई खुर्द गांव के रहने वाले धीरेंद्र सर्फाबाद गांव में किराये पर रहते हैं। पड़ोस में गांव के रहने वाले दो भाई छोटेलाल व विनोद भी रहते हैं। वह दो दिसंबर को कमरे पर खाना बना रहे थे। उन्होंने दोनों भाइयों से उधारी की रकम मांगी तो दोनों नाराज होकर अभद्रता करने लगे। इसका विरोध किया तो आरोपितों ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो