फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 50 लाख रुपये की ठगी की
विज्ञापन

- व्हाट्ïस एप ग्रुप में जोडक़र ठगी की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा देकर इंजीनियर से 50 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीडि़त की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी एक शख्स गुजरात की प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं और अभी नोएडा से वर्क फ्रॉम होम काम कर रहे हैं। 20 सितंबर को प्रवीण पटेल नामक एक युवक ने फोन किया और खुद को साइबर एक्सपर्ट बताया। आरोपी ने एक ग्रुप में जोड़कर शेयर बाजार का प्रशिक्षण देना शुरू किया। शुरुआत में 50 हजार रुपये का निवेश कराया। दो दिन बाद नौ हजार रुपए खाते में भेज दिया। इससे पीडि़त को आरोपी पर भरोसा हो गया। इसके बाद धीरे धीरे उन्होंने जालसाजों के कहने पर 20 दिन में 50 लाख रुपये का निवेश कर दिया। पीड़ित ने जब मुनाफे समेत रकम निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। तब उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें