फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रमिकों के लिए आज लगेंगे 201 आरोग्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जा रहे आरोग्य शिविर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर नोेएडा। श्रमिक दिवस पर आज जिले के लाखों श्रमिक 201 आरोग्य शिविरों में निशुल्क जांच का लाभ ले सकेंगे। जिला प्रशासन ने श्रमिकों की जांच के लिए 134 सरकारी अस्पताल एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर और 67 प्राइवेट अस्पतालों को शिविरों लगाने के लिए तैयार किया है। इस दौरान 25 मोबाइल जांंच वैन (मुख्यमंत्री आरोग्य रथ), औद्योगिक इकाइयों में डिस्पेंसरी, 25 हेल्थ एटीएम, चार एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, 15 हेल्थ वेलनेस सेंटर समेत तमाम कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास भी होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविरों में 600 से अधिक चिकित्सक, फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कर्मियों की डयूटी लगाई गई है।
विज्ञापन



जिला प्रशासन के मुताबिक श्रमिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने में कुल 67 निजी अस्पताल भी योजना का हिस्सा बने हैं। मेगा हेल्थ कैंप में 134 सरकारी अस्पताल एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर में श्रमिक हेल्प डेस्क शुरू होगी। जनपद के औद्योगिक क्षेत्रों में 30 हजार से ज्यादा इकाइयों में 12 लाख से अधिक श्रमिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें