नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-44 स्थित छलेरा कट के पास शुक्रवार को आदित्य चौहान को थार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। वहीं थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। आरोप है कि चालक नशे की हालत में बाहर आया। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।