नोएडा इंदिरा गांधी सभागार सेक्टर 6 में माहेश्वरी समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
फोटो
युग चक्र कार्यक्रम में दिखी सनातन परंपरा
नोएडा (संवाद)। माहेश्वरी समाज की तरफ से रविवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी सभागार में बाल प्रतिभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाने के साथ हुई। युग चक्र थीम पर संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। करीब 60 मिनट के इस कार्यक्रम में सतयुग से कलयुग तक के बदलावों को नाटक, डांस के जरिए दिखाया गया। ऋषि मुनियों की गौरव गाथा, सनातन धर्म व भगवान के दिव्य अवतारों की कहानी भी दिखाई गई। संस्था के अध्यक्ष कपिल लखोटिया, संस्थापक अध्यक्ष आरपी सोनी, सचिव सुशील चांडक, कोषाध्यक्ष वासु राठी, पूर्व अध्यक्षों समेत दिल्ली-नोएडा की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।