फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गईं बाइक बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही पर पांच चोरी की बाइक और एक चाकू बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि सोमवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव लुक्सर की ओर से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान जसवंत उर्फ बौबी निवासी लुक्सर के रूप में बताई। पुलिस द्वारा बाइक के दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि वह बाइक कासना क्षेत्र से चोरी की गई थी और उसके संबंध में पहले से प्राथमिकी दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अन्य चोरी की गई बाइक भी एक प्लॉट की बाउंड्री के भीतर झाड़ियों में छिपाकर रखी हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से चार और चोरी की बाइक बरामद कीं। जांच में इनमें से एक बाइक फरीदाबाद, एक गाजियाबाद और अन्य दो नोएडा क्षेत्र से चोरी की गई पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें