माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। बिलासपुर कस्बे में तीन महीने पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं युवक की मां लगातार थाने के चक्कर लगाकर अपने बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए मांग कर रही है। बुधवार को भी महिला ने दनकौर थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और जांच अधिकारी पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
सिरजेखानी मुहल्ला निवासी कमलेश ने बताया कि 4 जून को उनका 24 वर्षीय आकाश बेटा पड़ोस में रहने वाले चार युवकों के साथ नहर में नहाने गया था। चारो उसे खेरली नहर में नहाने की बात कहकर अपने साथ लेकर गए थे। जिसके बाद आकाश घर नहीं लौटा था और दो दिन बाद उसका शव बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में नहर में बरामद हुआ था। परिवार ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत देते हुए केस दर्ज कराया था। लेकिन अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं दनकौर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।