फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने झपटा आइफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश पैदल जा रहे एक व्यक्ति के हाथ से आईफोन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर 16बी स्थित फ्रेंच अपार्टमेंट निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर की रात वह एसकेए ग्रीनआर्क मार्केट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक्वा गार्डन सोसाइटी के प्रवेश द्वार के पास वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए। उन्होंने पंकज के हाथ से फोन झपट लिया और तेजी से भाग निकले। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


कार ने युवक को मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज
ग्रेटर नोएडा। तिलपता गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कस्बा सूरजपुर में दीक्षा पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गुलशन एक कंपनी में नौकरी करता है। 24 नवंबर की शाम वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तिलपता गोलचक्कर के पास एक वैगनआर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुलशन को सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें