ग्रेटर नोएडा। कस्बा सूरजपुर की सीताराम कॉलोनी में गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर ईंट से हमला कर दिया गया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कॉलोनी निवासी धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि शनिवार को वह और राहुल रामवीर के खोखे के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान राहुल ने किसी बात को लेकर उन्हें गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच आदित्य मौके पर पहुंच गया और उसने राहुल को गाली देने से रोका। इससे नाराज राहुल ने अपने साथी गौरव के साथ मिलकर आदित्य पर ईंट से हमला बोल दिया। हमले में आदित्य के सिर में गंभीर चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि राहुल और गौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो