फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाइन शॉप बंद होने के बाद शराब मांगने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के उफेरिया मॉल में बुधवार रात शराब की दुकान बंद होने के बाद शराब मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक मॉल में वाइन शॉप बंद हो चुकी थी। इसी दौरान कुछ लोग शराब लेने के लिए वहां पहुंचे। दुकान बंद होने के कारण स्टाफ ने उन्हें शराब देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट के दौरान मॉल में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिसरख थाना पुलिस ने मामले में अभियोग दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें