फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बड़े भाई पर ताला खोलकर गहने व नकदी चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। फेज -3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत मामूरा निवासी एक व्यक्ति ने घर के सामने रहने वाले बड़े भाई पर ताला खोलकर गहने व नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। मामूरा गांव के गली नंबर दो स्थित अपार्टमेंट में महाराज चौधरी परिवार संग रहते हैं। वह राशन की दुकान चलाते हैं। उनके घर के सामने उनके बड़े भाई जीवन चौधरी का परिवार रहता है। 11 अगस्त की सुबह वह पत्नी आभा देवी संग अपनी राशन की दुकान पर गए थे। जब वापस लौटे तो अलमारी में बैग समेत रखे गहने व नकदी गायब थे। महाराज का आरोप है कि उनके भाई के पास ताले की दूसरी चाबी रहती है। जीवन और उसकी पत्नी लक्ष्मी, दोनों बेटी राधा और नीलम ने गहने व नकदी चोरी किए हैं। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें