फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोरखपुर की कुश्ती में ढक्कू बाबा अखाड़े का जलवा, कलुआ बने यूपी केसरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-कलुआ ने एक लाख और देवा गुर्जर ने 51 हजार रुपये की कुश्ती जीती, गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन

बिलासपुर (संवाद)। गोरखपुर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जमालपुर स्थित ढक्कू बाबा अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। जमालपुर के कलुआ पहलवान ने एक लाख रुपये की कुश्ती जीतकर उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब अपने नाम किया। वहीं, उनके शिष्य राजपुर कलां निवासी देवा गुर्जर ने 51 हजार रुपये की कुश्ती जीतकर बाल केसरी का खिताब हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के बाद दोनों पहलवानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। इसके बाद गांव लौटने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कलुआ पहलवान खुद भी अनुभवी खिलाड़ी हैं और युवा पहलवानों को कुश्ती के दांव-पेच सिखाते हैं। साधारण परिवार से आने वाले देवा गुर्जर ने गुरु के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की। दोनों की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें