फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूली झगड़े में छात्र ने गंवाई आंख की रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दनकौर (संवाद)।
कोतवाली क्षेत्र के लतीफपुर खादर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र से मारपीट के मामले में घायल आठवीं कक्षा के छात्र मोहित की एक आंख की रोशनी चली गई। करीब एक महीने से दिल्ली के एम्स में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार को डॉक्टरों ने उसकी आंख की रोशनी पूरी तरह खत्म होने की पुष्टि करते हुए पुलिस को प्रमाण पत्र भी दिया है।
विज्ञापन


मोहित के पिता रणजीत ने 12 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि स्कूल में किसी बात को लेकर मोहित का एक अन्य छात्र से विवाद हो गया था। आरोप है कि दूसरे छात्र ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे मोहित की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद आरोपी छात्र और उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन करीब एक महीने बीतने के बावजूद पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आंख की रोशनी जाने से परिजन काफी परेशान हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें