फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीवार तोड़कर प्लॉट पर कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर( संवाद)। कस्बे में एक प्लॉट की चहारदीवारी तोड़कर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अट्टा गुजरान गांव निवासी बाबू सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने कुछ वर्ष पहले दनकौर कस्बे की एक कॉलोनी में 100 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि बीते मंगलवार को गढ़ी मोहल्ला निवासी लखमीचंद, जितेंद्र, नरेंद्र और तरुण उनके प्लॉट पर पहुंचे और वहां बनी चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास भी किया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें