फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली कनेक्शन काटने पर बिजली कर्मियों से मारपीट

Fri, 20 Nov 2026 08:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। अट्टा फतेहपुर गांव में शुक्रवार को बिजली कर्मियों के साथ मारपीट हुई। यह घटना बिजली बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने गई टीम के साथ हुई। आरोप है कि गांव के लोगों ने टीम के सदस्यों से मारपीट की और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन विभाग के शुभम गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वे अपनी टीम के साथ बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने गए थे। टीम ने लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। इससे नाराज होकर कुछ लोगों ने टीम से मारपीट की। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें