फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रेसिथम सोसाइटी में महिला ने सुरक्षा गार्ड को पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
-सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर महिला के खिलाफ दनकौर थाने में मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना सिटी के सेक्टर-25 स्थित प्रेसिथम सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड से वहां रहने वाली एक महिला पर मारपीट का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड ने आरोपी महिला के खिलाफ दनकौर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी राजकुमार यादव एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करते हैं। उनका कहना है कि पिछले करीब 1 महीने से उनकी ड्यूटी यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 25 स्थित प्रेसिथम सोसाइटी के टावर-7 में चल रही है। रोजाना की तरह वह शनिवार शाम को भी ड्यूटी कर रहे थे। उसी दौरान सोसाइटी में रहने वाली अंजू शर्मा नाम की महिला ने वहां पहुंचकर उनके साथ बिना किसी वजह मारपीट कर दी। आरोप है कि महिला पीटते हुए पीड़ित को बाहर तक ले गई। इस दौरान आसपास के कुछ लोगों ने बचाने का अभी प्रयास किया लेकिन आरोपी महिला ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें