दनकौर। सुपरटेक अपकंट्री में एक युवक से हॉस्टल संचालक ने मारपीट कर दी। आरोप है कि संचालक युवक के घर के सामने अपनी गाड़ी में तेज आवाज में गाने चला रहा था। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित गोमेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह परिवार के साथ दनकौर में स्थित सुपरटेक अपकंट्री में रहता है। सोसायटी में कई लोग हॉस्टल चला रहे हैं। एक हॉस्टल संचालक उसके घर के सामने गाड़ी खड़ी करके तेज आवाज में गाने बजा रहा था। उसकी मां ने संचालक से गाने बंद करने के लिए कहा तो आरोपी ने गाली गलौच कर अभद्रता करने लगा। पीड़ित अपनी मां के पक्ष में विरोध जताने पहुंचा तो आरोपी ने हॉकी से मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है की शिकायत लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद