यमुनासिटी। जेवर में ताऊ के बेटे की शादी में गए युवक के साथ मुहल्ले के ही युवकों पर मारपीट का आरोप है। कस्बा सल्लियान निवासी रोहित कुमार पुत्र उदय सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को उसके ताऊ के बेटे मनोज कुमार की शादी थी। वह शादी में गया था। शाम को लगभग 7 बजे उसे मुहल्ले में ही रहने वाले मनीष पुत्र वीरपाल और यश उर्फ बाबू मिल गए। वह दोनों उसे लेकर प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के पास गए। वहां पहुंचने के बाद दोनों ने मारपीट और गाली गलौज शुरू कर दी। युवक ने बताया कि दोनों उसे जान से मारने की नीयत से हमला कर रहे थे। जब आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो दोनों भाग निकले। अब पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद