फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला शक्ति संगठन ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। महिला शक्ति उत्थान मंडल की पदाधिकारियों ने सोमवार को सूरजपुर स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्वर्गीय भरत तिवारी की हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए मामले में अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की, जिन्होंने ग्राम विकास से जुड़ी शिकायतों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की। रूपा गुप्ता ने बताया कि भरत तिवारी लगातार ग्राम विकास से संबंधित समस्याओं को लेकर विभागों के अधिकारियों के संपर्क में थे, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिलता रहा। यदि विभाग अपनी जिम्मेदारी का समय पर निर्वहन करते तो ऐसी घटना टाली जा सकती थी। इस मौके पर अंजू पुंडीर, गुड्डी वर्मा, संगीता सक्सेना, गीता मिश्रा, मंजू सिरोही, आराधना सिंह, विद्या, कमलेश सिंह सहित महिला शक्ति उत्थान मंडल की अन्य सदस्य मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें