दादरी। कोतवाली के जीटी रोड पर नगर पालिका के दफ्तर के सामने मार्केट का छत पर एक व्यक्ति का शव मिला है। शव गली सड़ी हालत में था। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। एसीपी प्रशाली गंगवार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर नगर पालिका कार्यालय बना है। कार्यालय के सामने ही पालिका परिषद की मार्केट बनी है। मार्केट की छत पर करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद