फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव नाले में मिला
विज्ञापन

-नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर 150 के पास एक व्यक्ति का शव नाले में बरामद हुआ। मृतक तीन दिन से लापता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में नाले में गिरने की आशंका है।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम (58) निवासी रजपुरा संभल के रूप में हुई है। वो इस समय कोंडली गांव में रहता था और तीन दिन से लापता था। परिजनों से जानकारी मिली है कि वह तीन दिन पहले शराब पीने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार को उसका शव सेक्टर-150 में एक नाले में मिला। पुलिस ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान मिले हैं लेकिन उनसे मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। प्राथमिक जांच में आशंका है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने से वो नाले में गिरा होगा। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें