फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चों को स्कूल से लेकर लौट रहे पत्रकार से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-2 के पास बच्चों के सामने पत्रकार से मारपीट और अवैध हथियार से जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। बीटा-2 थाना पुलिस ने शुक्रवार को क्रेटा कार सवार अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जामिया अपार्टमेंट बीटा-2 निवासी अकरम खान का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे वह अपने बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। सेक्टर अल्फा-2 में एक क्रेटा कार चालक ने उनकी गाड़ी के पीछे गाड़ी लगा दी, जिससे जाम लग गया। गाड़ी हटाने को कहने पर युवक भड़क गया। आरोप है कि उसने बच्चों के सामने अवैध हथियार निकालकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने अकरम खान को बचाया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें