- डोमिनोज गोलचक्कर के पास हुआ हादसा, ट्रैक्टर और बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त
- सीट के बीच फंसे बस चालक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जनहानि नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डोमिनोज से अल्फा गोलचक्कर के बीच एक तेज रफ्तार बस ने आगे चल रहे पानी के टैंकर से जुड़े ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर चला रहा चालक करीब 10 फीट उछलकर सड़क के डिवाइडर के बीच बनी मिट्टी पर जा गिरा। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई। वहीं टक्कर के बाद ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चालक सीट के बीच में फंस गया। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे के समय बस में कोई सवारी या स्कूली छात्र मौजूद नहीं था।
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सड़कों के डिवाइडर के बीच लगे पौधों में पानी डालने का काम ठेके पर कराया जा रहा है। शनिवार दोपहर ट्रैक्टर के साथ जुड़े टैंकर से पौधों में पानी डाला जा रहा था। फर्रुखाबाद निवासी रामविलास ट्रैक्टर चला रहा था। जबकि एक अन्य युवक टैंकर पर चढ़कर पाइप की मदद से पौधों में पानी डाल रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई निजी बस ने टैंकर में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगते ही ट्रैक्टर चालक रामविलास उछलकर करीब 10 फीट दूर डिवाइडर के बीच मिट्टी पर जा गिरा। वहीं टैंकर पर मौजूद युवक ने भी किसी तरह खुद को संभाला। हादसे में ट्रैक्टर और टैंकर क्षतिग्रस्त हो गए।
टीएसआई एपी वर्मा और ने कांस्टेबल अंकुर के साथ मिलकर बस चालक को बाहर निकलवाया। हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। एसीपी संचित शर्मा ने बताया कि बस एक शैक्षिक संस्थान के कर्मचारियों को लाने-ले जाने के लिए संचालित होती है। घटना के समय बस में कोई बैठा नहीं था। ट्रैक्टर चालक की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज हो गया है।
टैं