फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अजनारा होम्स सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, जनहानि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-खाना बनाते समय चिमनी में लगी आग
विज्ञापन

-लोगों ने फायर सेफ्टी उपकरणों के काम नहीं करने का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी के एक फ्लैट में खाना बनाते समय रविवार को चिमनी में अचानक आग लग गई। आग लगने से सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आरोप है कि आग लगने के दौरान इमारत में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों ने काम नहीं किया। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि सोसाइटी के एक फ्लैट में खाना बनाते समय अचानक चिमनी में आग लग गई थी। सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने मिलकर आग को पूरी तरह बुझा दिया। पुलिस के अनुसार घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें