दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र में बिसाहड़ा रोड पर अंडरपास के समीप पुलिस ने जांच के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से तमंचा बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मेवातियान मोहल्ला निवासी वसीम उर्फ काते पैदल जा रहा था। पास आते ही पुलिस ने रोक लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा मिला। पूछताछ की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।