फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के दौरान लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति के जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट पर आगमन और प्रस्थान के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और जीरो प्वाइंट सहित कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। काफिला गुजरने के समय सुरक्षा कारणों से कुछ देर के लिए वाहनों को रोकना पड़ा, जिससे सड़कों पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे को सर्विस लेन से जोड़ने वाले मार्ग पर भी ट्रैफिक रोका गया। इस दौरान दफ्तर जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस की ओर से राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई थी। इसमें लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई थी। बावजूद बड़ी संख्या में वाहन चालक एडवाइजरी से अनजान रहे या उन्हें दूसरा रास्ता नहीं मिला, जिससे सड़कों पर भीड़ बढ़ गई। जाम में फंसे लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जताई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें