फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार का शीशा तोड़ कर लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। परी चौक के समीप सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़ कर बदमाश अंदर रखा लैपटाप समेत अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ओमेगा-2 निवासी नितिन कुमार के मुताबिक वह 15 जून को ड्यूटी से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में परी चौक के पास अंसल प्लाजा के सामने कार खड़ी कर कुछ सामान लेने के लिए गया था। जब वह वापस कार से लौटा तो देखा कि शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखा बैग गायब था। बैग में लैपटाप, पावर बैंक समेत अन्य आवश्यक सामान रखा था। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें