ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। पीड़ित की शिकायत पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाथरस निवासी दुर्गेश कुमार दीक्षित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी कार से सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के कारण उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।