ग्रेटर नोएडा। गौड़ चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। मोनामी दास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 2 जुलाई को समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू से गौड़ चौक होते हुए सेक्टर-59 जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए और उनके हाथ से आईफोन 15 छीनकर फरार हो गए। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो